Voice Of News 24
15 Nov 2024 22:45 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लोगों में झलका परंपरागत विचार, पारंपरिक तरीके से मेले का हुआ आयोजन। जिसमें लोगों ने खूब उठाया आनंद। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के निचलौल से सटे ग्राम सभा बैदौली में पारंपरिक तरीके से प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला बौद्ध मेला का आयोजन हुआ। मेले का आयोजन पारंपरिक तरीके से निचलौल नगर से भ्रमण करते हुए पारंपरिक रास्तो से होकर गुजरा। इस दौरान युवक और युवतियां डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।
जुलूस के दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र जुलूस के दौरान ही एक मुस्लिम समाज की शव यात्रा गुजरने पर मेला के कमेटियों और निचलौल के थाना प्रभारी गौरव कनौजिया की सूझबूझ पर कुछ पल के लिए डीजे साउंड को बंद करके शव यात्रा गुजर जाने के बाद पुनः सुचारु रूप से जुलूस का काफिला आगे बढ़ाया गया। थाना अध्यक्ष की इस पहल पर चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
महराजगंज : ठूठीबारी में हुआ ऐसा कमाल, कुछ लोग मान रहे चमत्कार तो कुछ लोग जता रहे हैरानी, जाने आश्चर्यजनक मामलाhttps://t.co/Vi9KUSsZC3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2024























