धानी बाजार:कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला और दंगल का आयोजन आज

Voice Of News 24 

15 Nov 2024 12:18 PM

महराजगंज / धानी बाजार

महराजगंज जिले के धानी बाजार स्थित राप्ती नदी तट पर इस साल भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला और दंगल का आयोजन किया गया.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के धानी बाजार स्थित राप्ती नदी तट पर इस साल भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला और दंगल का आयोजन किया गया है। इस वार्षिक आयोजन की परंपरा को ग्राम प्रधान संजय सहानी द्वारा बनाए रखा गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान कानापार संजय सहानी ने इस कार्यक्रम में सभी स्थानीय और बाहरी लोगों से शामिल होने की अपील की है।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण दंगल है, जिसमें दूर-दूर से पहलवान हिस्सा लेते हैं। इस कारण से धानी का मेला विशेष रूप से पहचाना जाता है और लोग इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं।

 

कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व के कारण इस मेले में भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं और कार्यक्रम के दौरान दंगल, मेले और धार्मिक गतिविधियों का आयोजन होता है।

 

Voice Of News 24