सिद्धार्थनगर में असलहा से खिलौने की भांति व्यवहार करने का विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जाने पूरा मामला

Voice Of  News 24 

14 Nov 2024 22:58 PM

इटवा (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र का एक विडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो गया कि यह विडियो अब पुलिस के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो गया है। वायरल विडियो में एक डांसर द्वारा हाथ में असलहा लेकर डांस करते साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र में एक डांस प्रोग्राम के दौरान डांसर द्वारा हाथ में असलहा लेकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिश्रौलिया थाना पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह वीडियो किस गांव का है और असलहा किसका था। वायरल वीडियो में असलहा त्रिलोकपुर गांव के बौडिहवा के एक व्यक्ति का बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में मिश्रौलिया थाना प्रभारी (एसएचओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है और पुलिस जांच कर रही है कि यह वीडियो कहां का है और असलहा किसका था। उन्होंने कहा कि जांच के बाद इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.