महराजगंज सड़क हादसा :स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचे चालक और स्कूली बच्चे

Voice Of News 24

14 Nov 2024 13:48 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा आज सुबह बैरिया ग्राम सभा के पास हुआ जब बस नहर पुल के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 15-20 बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे, लेकिन सौभाग्यवश इस हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की जर्जर स्थिति के कारण यह हादसा हुआ। पुलिया पहले से ही क्षतिग्रस्त थी, जिससे इस तरह की दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। जब बस इस क्षतिग्रस्त पुल के पास से गुजर रही थी, तो वह अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। इस घटना के बाद बच्चों और उनके परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.