Voice Of News 24
13 Nov 2024 17:25 PM
ठूठीबारी (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में बकरी चराने को लेकर दो महिलाओं में छिड़ा विवाद। इस दौरान जमकर चले धारदार हथियार। जिससे एक महिला की हुई मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के भरवालिया गांव में बकरी चराने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है, लेकिन पुलिस ने काफी समझाने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।
जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब एक महिला की मौत हो गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी कुछ साफ नहीं है। इसलिए बिसरा रिपोर्ट रिजर्व कर लिया गया है। थाना प्रभारी को गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके।
इस मामले से आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फ़ैली हुई है।
निचलौल :व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथhttps://t.co/fBSmy1gZBK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2024





















