Voice Of News 24
13 Nov 2024 13:29 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में मंगलवार को परिषदीय शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर में मंगलवार को परिषदीय शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। यह शिक्षक अन्य जिलों में तैनात हैं और अपने मूल जिले में वापस स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया गया आयोजितhttps://t.co/FJw9ogcU74
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2024
धरने में शामिल शिक्षकों का नेतृत्व आकांक्षी जनपद शैक्षिक एकता समिति के जिलाध्यक्ष यज्ञ नारायण मिश्र ने किया। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, फतेहपुर, चंदौली, चित्रकूट, और सोनभद्र जैसे आकांक्षी जनपदों में लंबे समय से तैनात शिक्षकों को सामान्य जनपदों की तरह स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल रहा है।
इन शिक्षकों का कहना है कि वे अपने मूल जिले से सैकड़ों किलोमीटर दूर कार्यरत हैं, जिससे उन्हें पारिवारिक और चिकित्सीय जरूरतों के समय अपने घर पहुंचने में कठिनाई होती है। उन्होंने बैचवार स्थानांतरण की योजना की मांग की है, जिससे वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को गृह जिले में स्थानांतरण का लाभ मिल सके।
धरने में जिला उपाध्यक्ष दधीचि कुमार विमल, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार यादव, संगठन मंत्री सत्य प्रकाश सिंह, शिखा गुप्ता, निधि त्रिपाठी, रंजना, पप्पू यादव, विनिता चौधरी, अमित सिंह, और विवेक द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक भी शामिल थे।
GK Questions : पृथ्वी और सूर्य के बीच अधिकतम दूरी किस तिथि को होती है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2024





















