महराजगंज : मोटरसाइकिल और डग्गामार वाहन की आमने-सामने टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

10 Nov 2024 21:53 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में दो वाहन का आमने-सामने टक्कर एक युवक पर पड़ गया भारी, युवक की हालत गंभीर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत निचलौल से ठूठीबारी मार्ग पर आज शाम छः बजे ग्राम सभा सिरौली पेट्रोल पंप के पास डग्गामार वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के जरिए घायल को सीएचसी निचलौल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक आशीष शर्मा (20) पुत्र राम अवध शर्मा ग्राम सभा भगवानपुर ठूठीबारी, कोतवाली का निवासी बताया जा रहा है।

 

Voice Of News 24