महराजगंज सड़क हादसा: ट्रक और कार की जोरदार टक्कर,चार लोग गंभीर रूप से घायल ,एक व्यक्ति की मौत

Voice Of News 24 

10 Nov 2024 13:03 PM

नौतनवां

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहां में तेज रफ्तार के कारण ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहां में तेज रफ्तार के कारण ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला।

एंबुलेंसकी मदद से सभी घायलों को तत्काल रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि की। चार में से तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voixce Of News 24