सिद्धार्थनगर : लोटन थाने में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्यायों को सुनकर निस्तारण हेतु दिए निर्देश, जाने अधिकतम किन समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग

Voice Of News 24 

09 Nov 2024 23:33 PM

लोटन (सिद्धार्थनगर) 

आज शनिवार को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर लोटन थाने में पहुंच कर लोगों की समस्यायों को सुनें और उसे तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद और नाली से संबंधित मामलों की होड़ लगी रही। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के थाना लोटन में आज शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित शिकायतकर्ता की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुने। जिनमें अधिकतर मामले भूमि विवाद और नाली से जुड़े रहे।


वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक डीएम ने समस्त राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद, वरासत और बंटवारा जैसे मामलों का सही समाधान सुनिश्चित करें। किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों के समाधान के लिए डीएम ने हल्का लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को तुरंत मौके पर जाकर समस्या का निपटारा करने का निर्देश दिया। साथ ही डीएम ने आदेश दिया कि सभी हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पुलिस बल के साथ जरूरत पड़ने पर मौके पर पहुंचे और ग्रामवासियों के बयान लेकर नाली विवाद, चकमार्ग विवाद, भूमि बंटवारा और अवैध कब्जा जैसे मामलों का तत्काल निपटारा करें।

 

Voice Of News 24