Voice Of News 24
04 Nov 2024 22:20 PM
महराजगंज
जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्यायों को सुनकर कुछ मामलों को तो तत्काल प्रभाव से निस्तारण कर दिया गया और कुछ को संबोधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

जनपद में आज 4 नवंबर को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जनसुनवाई में कुल 41 शिकायतों को सुना, जिनमें से दो मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई करें।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार इस आयोजन में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिकारियों को सभी मामलों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और उन समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना चाहिए जिन्हें तत्काल निस्तारित किया जा सकता है। शिक्षा मित्र की अनियमितता की शिकायत पर, जिलाधिकारी ने बीएसए को आरोपी के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मिले मामलों में 19 राजस्व, 3 विकास, 17 पुलिस और 2 समाज कल्याण विभाग से संबंधित रहे।
इस अवसर पर एसडीएम सदर रमेश कुमार, सीओ आभा सिंह, तहसीलदार पंकज शाही, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति विशेष तौर पर थी।
यूपी उपचुनाव की तारीख बदली, अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को वोटिंगhttps://t.co/Z5Suxr5PPY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2024























