यूपी उपचुनाव की तारीख बदली, अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को वोटिंग

Voice Of News 24 

04 Nov 2024 16:34 PM

ब्यूरो रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने आज घोषणा की कि केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों की वोटिंग अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को होगी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चुनाव आयोग ने आज घोषणा की कि केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों की वोटिंग अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को होगी, जबकि नतीजे पहले की तरह 23 नवंबर को ही घोषित किए जाएंगे। कई राजनीतिक दलों, जैसे कांग्रेस और बीजेपी ने 13 नवंबर की तिथि पर पुनर्विचार का अनुरोध किया था, जिस पर आयोग ने यह निर्णय लिया है

चुनाव आयोग के आदेश में कहा गया है कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है, ऐसे में कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आरएलडी और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के ने मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी, इसी मांग पर चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

 

यूपी में इसलिए बदली तारीख

भाजपा, बसपा और रालोद ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा से तीन-चार दिन पहले लोग यात्रा करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को होगी।

 

Voice Of News 24