Voice Of News 24
03 Nov 2024 23:08 PM
बलरामपुर
बलरामपुर जनपद में बहनों और भाइयों के लिए एक बार फिर लौटा खुशियों का कारवां। भैया दूज के अवसर पर भाई एवं बहनों के अटूट प्रेम की दिखी झलकियां। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले में भैया दूज बडे ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भैया दूज पूजन करके भाई के सलामती के लिए दुआ मांगी। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक रविवार को जिले में बड़े धूमधाम से भैया दूज त्यौहार मनाया गया। सुबह से ही बहनों में भारी उल्लास दिखाई पड़ा। बहनों ने पूजन अर्चन करके भाइयों को भैया दूज पर मिठाई खिलाकर उनके सलामती के लिए दुआ मांगा। भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा के लिए उन्हें भरोसा दिलाया। जहां एक तरफ बहनों ने अपने भाइयों के सलामती के लिए दुआ मांगी वहीं दूसरी तरफ भाईयों ने बहनों की सलामती के साथ-साथ उनकी सुरक्षा कवच बनकर उनकी सुरक्षा करने का वचन दिया है।
महराजगंज : दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2024























