बृजमनगंज : दो बाइकों की टक्कर से पांच लोगों की हालत गंभीर

Voice Of  News 24 

03 Nov 2024 22:30 PM

बृजमनगंज (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज रविवार को एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जिले का बृजमनगंज थाना क्षेत्र लगातार सुर्खियों में बना रहता है। कभी आत्मदाह के मामले तो कभी चोरी के और कभी सड़क हादसे के मामले सामने आते रहते हैं।
आज रविवार को फिर एक सड़क हादसे का मामला प्रकाश में आया है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगढ़िया चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के ठीक सामने दो बाइक की आपस में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर के दौरान कुल पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। कुल घायलों में से 2 लोगो की हालात नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.