महराजगंज : पुलिस ने खड़ा किया मानवता फर्ज का मिशाल,नहर के पास पड़े अचेत युवक की बचाई जान, पुलिस की खूब हो रही सराहना

Voice Of News 24

03 Nov 2024 21:59PM

नौतनवां (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर नहर में एक युवक कीटनाशक दवा खाकर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में पुलिस का यह नेक कार्य चर्चा का विषय बन गया और लोग सराहना करने लगे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में पुलिस के चर्चे सुर्खियों में है। नौतनवां थाना क्षेत्र की पुलिस ने ऐसा कार्य किया है कि लोग सराहना करने पर मजबूर हो गए।
दरअसल रविवार की शाम रामनगर नहर में एक युवक के अचेत हालत में पड़े होने की जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इलाका भ्रमण के दौरान अड्डा चौकी प्रभारी विवेक सिंह कांस्टेबल अनिल गौड़ को जैसे ही इसकी सूचना मिली,वह तुरंत वहां पहुंच गए और देखा कि युवक नहर में बेहोश पड़ा हुआ है और उसके शरीर में भी चोटे आयी हैं। पुलिस ने युवक को नहर से निकालकर सड़क के किनारे लेटाया और नमक का घोल पिलाकर उल्टी कराया। युवक की हालत में कुछ सुधार होने के बाद पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम धोतियहवा निवासी शत्रुघ्न वरुण (20) पुत्र रामजीत वरुण कीटनाशक दवा खाकर रामनगर नहर में पड़ा था, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तत्काल मौके पर पहुंची अड्डा चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से पहचान कर परिजनों को बुलाया और एम्बुलेंस की मदद से लक्ष्मीपुर भेजा जहां उसकी ईलाज चल रही है। समय पर पुलिस के पहुंचने और युवक को तत्काल इलाज के लिए भेजने एवं अन्य सुविधाओं को देते ही लोग पुलिस की सराहना करने लगे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.