सिद्धार्थनगर:प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा , ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतरने से 11 बच्चे झुलसे, एक मासूम की मौत

Voice Of News 24 

03 Nov 2024 10:10 AM

सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढ़िया गांव में शनिवार रात हुए दर्दनाक हादसे में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान 12 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढ़िया गांव में शनिवार रात हुए दर्दनाक हादसे में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान 12 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि 11 अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे और एक लोहे के पाइप के सहारे प्रतिमा को बांधा गया था। अचानक यह पाइप 11 हजार वोल्टेज के हाई-टेंशन तार से छू गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट फैल गया। बालक विष्णु (12) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य बच्चे झुलस गए।

हादसे में झुलसे 11 बच्चों में रोशन (14) पुत्र उमेश चौहान, विवेक (8) पुत्र कमला प्रसाद, किशन (10) पुत्र दुर्बली, लक्ष्मी (14) पुत्री तौलेश्वर, शिवा (9) पुत्र राजकुमार, बढ़ोतरी (12) पुत्री सतीश चंद्र, अभिषेक (12) पुत्र त्रिभुवन, रवि (12) पुत्र प्रदीप, महिमा (11), और नीरज गुप्त (18) शामिल हैं। सभी को शोहरतगढ़ सीएचसी लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

घटना के तुरंत बाद घायलों को शोहरतगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्रशासन की तत्परता से बिजली सप्लाई तुरंत बंद कराई गई, जिससे अन्य लोग सुरक्षित रह सके। मौके पर पहुंचे एसडीएम चन्द्रभान सिंह और सीओ सुजीत राय ने घटना की जानकारी लेते हुए स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच के आदेश दिए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.