महराजगंज : धानी में लोगों की आस्था के साथ जिम्मेदारो द्वारा किया जा रहा खिलवाड़

Voice Of News 24 

01 Oct 2024 22:53PM

धानी बाजार (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के धानी में राप्ती नदी पर एक तरफ पत्थर लगाकर लोगों की सुरक्षा का रखा गया ख्याल वहीं दूसरी तरफ छठ घाट के सीढ़ियों की उड़ गई धज्जियां, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

धानी बाजार में खडखडिया पुल के पूरब पूर्व विधायक स्व. गौरीराम के घर के समीप स्थानीय लोगों का छठ घाट है। ठेकेदार ने राप्ती नदी के बंधे पर पत्थर लगाने का कार्य किया है। इस कार्य में छठ घाट की सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

जिसके संबंध में कई बार ग्रामीणों ने  ठेकेदार से इसकी मरम्मत कराने का आग्रह किया किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। अब छठ पर्व नजदीक है। इसको लेकर नागरिकों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को लोगों द्वारा ठेकेदार का घेराव किया गया। नागरिकों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी महराजगंज को एक प्रार्थना पत्र भी भेजा है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक नागरिकों ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से आरोप लगाया हैं कि कुछ माह पूर्व ड्रेनेज/बंधा विभाग द्वारा बंधे के किनारे बोल्डर लगाने का कार्य किया गया। इसमें छठ घाट की अधिकांश सीढ़ीयां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जबकि ठेकेदार द्वारा इसकी मरम्मत का वादा भी किया गया था किंतु अब तक वह ठीक कराने में हीला-हवाली कर रहा है। छठ का पर्व बिल्कुल करीब है लेकिन ठेकेदार को इसका कोई विशेष प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और प्रदर्शन करने करने के लिए आगे आना पड़ा।

लोगों ने संवाददाता को बताया कि जहां सीढियां क्षतिग्रस्त हुई है उस जगह को तमाम लोग अपनी दैनिक क्रियाओं में आने-जाने के उपयोग में लाते हैं, लेकिन अब उनके अंदर भय की भावना जागृत हो गई है। लोगों का मानना है कि क्षतिग्रस्त सीढियां उनके जीवन को ख़तरे में डाल सकतीं हैं।
फिलहाल अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामले को उजागर करने के बाद क्या ठेकेदार अपने किए गए वादे को समय पर पूरा करता है कि पूर्व की ही तरह हीला-हवाली में वादे को दबा दिया जाएगा।

पत्र सौंपने वालों में , गोपाल सिंह पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष, राहुल शर्मा जिला पंचायत सदस्य,संजय साहनी ग्राम प्रधान, जगदीश यादव, विशाल कुमार, दर्शन, सुशील शर्मा, जगरनाथ, राहुल गुप्ता, आशीष, अनिल कुमार गुप्त पूर्व ग्राम प्रधान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.