गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 01 नवम्बर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24

01 Nov 2024 17:23 PM

आईए जाने कि आज 01नवम्बर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

1नवम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 

  • 1 नवंबर, 1956 को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस है।

 

  • 1 नवंबर को 7 भारतीय राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त है।1956 को आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, बंबई, जम्मू-कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश, मद्रास, मैसूर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों का गठन हुआ था।

 

  • 1 नवंबर, 1954 को पुडुचेरी का भारत में विलय हुआ था।1973 में 1 नवंबर को ही मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया था।

 

  • 1950 में 1 नवंबर को ही भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया था।

 

  • 1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।

 

1 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1942 – प्रभा खेतान – हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।

 

  • 1973 -ऐश्वर्या राय – भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड।

 

  • 1973 – रूबी भाटिया भारतीय अभिनेत्री।

 

  • 1940 – रमेश चंद्र लहोटी – भारत के 35वें मुख्य न्यायाधीश थे।

 

1 नवंबर को हुए निधन

 

  • 1980 – दामोदर मेनन – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक।

 

Voice Of News 24