अयोध्या:अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा महाराणा प्रताप मैदान, गुप्तारघाट पर भव्य दीपोत्सव का किया गया आयोजन

Voice Of News 24 

31 Oct 2024 16:32 PM

अयोध्या

आज अयोध्या में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा महाराणा प्रताप मैदान, गुप्तारघाट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

आज अयोध्या में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा महाराणा प्रताप मैदान, गुप्तारघाट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 5100 दीप जलाकर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दीपावली के ऐतिहासिक महत्व को साझा करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने पर अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था।

इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष 2022 में प्रतिमा स्थापित होने के बाद से किया जा रहा है। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन को अयोध्या के मुख्य दीपोत्सव का ही हिस्सा माना जाना चाहिए और नगर निगम से सफाई और सजावट का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक आर डी सिंह,जिला महामंत्री डी पी सिंह,डॉ अभय कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह बीकापुर, सन्तोष सिंह निमड़ी,सुरेश कुमार सिंह, पृथ्वीराज सिंह, अरुण कुमार सिंह बबलू,भास्कर सिंह, अमरदीप सिंह, रवींद्र सिंह,परिक्रमा सिंह, दुर्गेश सिंह, अनिल सिंह जनौरा,समर बहादुर सिंह,विजय बहादुर सिंह,मदनविहारी सिंहदुर्गा प्रसाद तिवारी सहित बड़ी में संगठन के सदस्यों तथा आस्थावान स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.