Voice Of News 24
31 Oct 2024 10:07 AM
आईए जाने कि आज 31 अक्टूबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

31 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ
- 31 अक्टूबर को भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन है. सरदार पटेल को भारत की एकता का सूत्रधार कहा जाता है. उनके योगदान को याद करने के लिए, साल 2014 में भारत सरकार ने उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की ।
- 31 अक्टूबर को ही भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस भी है. इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद राजीव गांधी भारत के नौवें प्रधानमंत्री बने थे।
- 1914: ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1966 में 31 अक्टूबर को ही भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया था।
- 1864 में आज ही के दिन नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना था।
31 अक्टूबर को जन्में व्यक्ति
- 1943 भारतीय वैज्ञानिक और ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म हुआ था।
- 1922 अमेरिकी अभिनेत्री बारबरा बेल जेड्स का जन्म हुआ था।
- 1895 भारत के प्रथम क्रिकेट कप्तान सी. एन. नायडू का जन्म हुआ था।
- 1875 भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल का जन्म हुआ था।
31 अक्टूबर को हुए निधन
- 1975 में बंगला और हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन हुआ था।
- 1984 में भारत की चौथी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निधन हुआ था।
- 2005 में भारत की प्रसिद्ध पंजाबी और हिंदी हिन्दी लेखिका अमृता प्रीतम का निधन हुआ था।
दीपक की रौशनी,पटाखे की आवाज।
सूरज की किरण,खुशियों की बौछार।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की तरफ से मुबारक हो आपको दीपों का महापर्व दिपावली का त्योहार pic.twitter.com/P3emM80uYR— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2024























