महराजगंज : विद्युत पोल बना युवक का आशियाना, लटका मिला शव, क्षेत्रों में मचा दहशत

Voic ed Of News 24 

26 Oct 2024 22:14 PM

भिटौली (महाराजगंज)

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया, और करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर ग्राम सभा भिसवा राम जानकी मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति पोल पर चढ़ा और हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया जिसमें चिपक कर दम तोड़ दिया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक शिकारपुर ग्राम सभा भिसवा राम जानकी मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति पोल पर चढ़ा जिसके उपर से हाई वोल्टेज के वायर गुज़रे हुए थे, जिसके चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जब इसकी जानकारी शिकारपुर चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह को हुआ तो वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से पोल से मृतक युवक को उतारा गया। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.