सिद्धार्थनगर में मानवता हुई शर्मसार, देवर ने अपने भाभी का चाकू गोदकर किया हत्या, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप

मृतक का फाइल फोटो

Voice Of News 24 

26 Oct 2024 21:45 PM

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर में देवर ने अपनी भाभी की चाकू गोद कर हत्या कर दी। सूचना पर तत्काल डुमरियागंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जिमड़ी निवासी जमालुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन की शादी 6 वर्ष पहले बंजराहवा की समीना खातून पुत्री मोबीन से हुई थी। जिसकी शनिवार दोपहर जमालुद्दीन के छोटे भाई बब्बू ने चाकू से हमला करते हुए हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी तत्काल थाने पर जाकर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटनाक्रम की जानकारी किसी ने मायके वालों को फोन से दी। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने आरोपी देवर व सास पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम लिए भेज आगे की करवाई में जुट गई

 

इस संबंध में सोओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि महिला को उसके देवर ने चाकू मार कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि देवर और भाभी के बीच ऐसा कौन-सा विवाद खड़ा हो गया कि परिणाम हत्या निकल कर सामने आया?

 

Voice Of News 24