प्रसिद्ध लेहड़ा वाली माता के मंदिर में आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री कांत सिंह ने दरबार में लगाई हाजिरी

Voice Of News 24 
26 Oct 2024 15:22 PM
लेहड़ा
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा वाली माता के मंदिर में आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री कांत सिंह ने आद्रवन लेहड़ा वाली मईया के दरबार में हाजिरी लगाई।

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा वाली माता के मंदिर में आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री कांत सिंह ने आद्रवन लेहड़ा वाली मईया के दरबार में हाजिरी लगाई। उनके साथ मंदिर परिसर में एडीएम महराजगंज,

जिले के न्यायाधीश, सुरक्षा दस्ते के सदस्य, एसडीएम फरेंदा, बृजमनगंज थाना प्रभारी, और लेहड़ा मंदिर के चौकी प्रभारी भी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। न्यायमूर्ति श्री कांत सिंह ने दर्शन और पूजा-अर्चना की और मुख्य पुजारियों से आशीर्वाद लिया।

इस विशेष अवसर पर मंदिर में साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, और कुछ समय के लिए आम दर्शकों के लिए मंदिर का प्रवेश रोक दिया गया था। न्यायमूर्ति ने माता लेहड़ा वाली के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और आस्था को व्यक्त करते हुए घंटों तक पंडितों के साथ चर्चा की और इस अनुभव से गहरा संतोष प्राप्त किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.