सिद्धार्थनगर :चोरों के हौसले बुलंद ,चोरों ने ई-रिक्शा बैटरी पे किया अपना हाथ साफ

Voice Of News 24 

26 Oct 2024 10:34 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के नगर पालिका क्षेत्र सिंहेश्वरी पुरम वार्ड नंबर 9 नवीन मंडी के पास बीती रात चोरों ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के नगर पालिका क्षेत्र सिंहेश्वरी पुरम वार्ड नंबर 9 नवीन मंडी के पास बीती रात एक असहाय ई-रिक्शा चालक के घर से चोरों ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली। पीड़ित का कहना है कि वह रिक्शे का मालिक खुद है, और यह रिक्शा ही उसके जीवन यापन का एकमात्र साधन था। इस घटना ने रिक्शा चालक को आर्थिक संकट में डाल दिया है, क्योंकि बिना बैटरी के उसकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

सिद्धार्थनगर जिले में चोरी की ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। प्रशासन इस पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है, परंतु चोरों और अपराधियों के हौसले अभी भी बुलंद हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.