गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 26 अक्टूबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

26 Oct 2024 09:31 AM

आईए जाने कि आज   26 अक्टूबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

1- 26 अक्टूबर, 2003 को कैलिफ़ोर्निया में सीडर फ़ायर नाम की जंगल की आग ने 15 लोगों की जान ले ली थी. इस आग में 2,200 घरों को नुकसान पहुंचा था और 2,50,000 एकड़ ज़मीन जलकर राख हो गई थी.

 

2- जम्मू और कश्मीर में विलय दिवस 26 अक्टूबर को ही मनाया जाता है.
1947 – राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर काे भारत में विलय करने पर सहमत हुए। इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।

 

3- 1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।

 

4- 1950 – संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।

 

5- 1999 – उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।

 

26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1775 – बहादुरशाह ज़फ़र – भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट।

 

  • 1890 – गणेशशंकर विद्यार्थी – स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

 

  • 1886 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।

 

26 अक्टूबर को हुए निधन

 

  • 1947 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।

 

  • 2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक

 

  • 1956 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।

 

  • विलय दिवस

विलय दिवस हर साल 26 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। यह दिन ऐतिहासिक घटना को दर्शाता है जब जम्मू और कश्मीर की रियासत आधिकारिक तौर पर 1947 में भारत के प्रभुत्व का हिस्सा बन गई थी। यह दिन जम्मू और कश्मीर के तत्कालीन शासक महाराजा हरि सिंह द्वारा विलय के दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने की याद दिलाता है।

 

Voice Of News 24