महराजगंज : व्यापारियों के समाधान और सुरक्षा के लिए हर संभव मदद करेगा पुलिस प्रशासन – एसपी सोमेन्द्र मीना

Voice  Of News 24 

23 Oct 2024  22:50 PM

महराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को दिया आश्वासन समाधान और सुरक्षा के लिए हर संभव मदद करेगा पुलिस प्रशासन,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ पुलिस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में सुरक्षा के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और व्यापारियों से फीडबैक लिया गया। व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि पुलिस प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान और सुरक्षा के लिए हर संभव मदद करेगा।

इस प्रकार की बैठकें पुलिस और व्यापारियों के बीच सहयोग और विश्वास को बढ़ावा देने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जाती हैं।

 

Voice Of News 24