महराजगंज : फरेंदा में मानसिक तनाव के कारण फंदे से लटका युवक

Voice Of  News 24 

23 Oct 2024 22:23 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र फरेंदा में एक युवक मानसिक तनाव को सहन नहीं कर सका और फंदे से लटक गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आए दिन कुछ ऐसी घटनाएं घटित हो रही है कि लोग सुनने के बाद सोचने पर भी मजबूर हो जा रहे हैं। कुछ इसी तरह की सोचने पर मजबूर कर देने वाली घटना फरेंदा थाना क्षेत्र से सामने आई है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक वार्ड नंबर 10 विंध्यवासिनी नगर में एक युवक का शव घर के अंदर रस्सी से लटकता हुआ मिला है। युवक का नाम आशीष गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता है। जिसकी उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार आशीष की शादी 09 जुलाई 2024 को हुई थी और बाद में पत्नी से विच्छेद हो गया। शादी विच्छेद होने के बाद आशीष का मानसिक तनाव बढ़ गया था। जिसे वह सहन नहीं कर सका और बुधवार की शाम अपने घर में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दिया। शादी ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि वह आशीष के लिए बर्बादी साबित हो गई। जिसके कारण उसे अपनी जिंदगी से ही हाथ धोना पड़ गया।

 

 Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.