Voice Of News 24

22 Oct 2024 23:31 PM
ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मिलावटी व नकली दवाओं की कारोबारी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की योजना बना रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार अब राज्य में मिलावटखोरों और नकली दवाओं का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग अपनी जांच क्षमता को तीन गुना बढ़ाने की योजना बना रहा है। फिलहाल राज्य में केवल छह मंडलों (लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, झांसी) में प्रयोगशालाएं हैं, लेकिन अब 12 नए मंडलों में भी प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी। इससे जांच प्रक्रिया अधिक तेज और सटीक होगी। नए मंडलों में अलीगढ़, आजमगढ़, कानपुर, चित्रकूट, देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती, बरेली, मुरादाबाद, विंध्याचल, प्रयागराज और सहारनपुर शामिल हैं।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया। मार्च 2017 से अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत 77,811 अपराधियों पर कार्रवाई की गई है और 4,057 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को जब्त किया गया है। प्रदेश में पुलिस बल को सुदृढ़ करने के लिए 1.54 लाख नई भर्तियां की गई हैं, जिसमें 22,000 से अधिक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।
सरकार के इन कदमों से न केवल मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगा, बल्कि अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ भी सख्त संदेश जाएगा, जिससे प्रदेश में कानून का भय बना रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारियों को मिलने वाली है दोहरी खुशखबरीhttps://t.co/YI9zcLCXwv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2024












