Voice Of News 24
22 Oct 2024 21:16 PM
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जनपद के उसका थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसाई के तब होश उड़ गए जब लूटेरों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर लाखों का सामन एवं नगदी छीनकर फरार हो गए। क्या है मामले की पूरी जानकारी, पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के उसका थाना क्षेत्र के अंतर्गत उटीया से धोबहा मार्ग पर एक स्वर्ण व्यापारी ग्रामीण इलाकों में सामानों को अपने बाइक के डिग्गी में रखकर बेचने के लिए जा रहा था। तभी एक सुनसान जगह पर कुछ लुटेरों ने उस पर टूट पड़े और उसके सामानों पर हमला बोल दिया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक विनोद वर्मा नाम का स्वर्ण व्यवसाई अपनी स्वर्ण की दुकान से प्रत्येक दिन की तरह सामानों को लेकर ग्रामीण इलाकों में विक्रय के लिए निकले थे। जब वे उटीया से धोबहा मार्ग पर एक सुनसान जगह से गुजर रहे थे, तभी दो लुटेरे हेलमेट लगाकर पल्सर बाइक से आए और उन्हें रोका तथा असलहा दिखाकर उनके पास मौजूद सामान को लूट लिया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को पीड़ित विनोद वर्मा ने बताया कि वह अपने बाइक की डिग्गी में लगभग कुल 2.5 किलो चांदी के सामान और 30 ग्राम सोने का सामन रखा था, साथ ही अपने जेब में 15 हजार रुपए नगदी रखा था। जिसे लुटेरे लेकर फरार हो गए।
इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। यह इलाका सुनसान होने के कारण लुटेरों ने मौका पाकर इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस अब लुटेरों की तलाश में जुटी है और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
सिद्धार्थनगर के उसका थाना क्षेत्र के अंतर्गत उटीया से धोबहा मार्ग पर एक स्वर्ण व्यापारी, जिनका नाम विनोद वर्मा है, के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है।@Uppolice @siddharthnagpol pic.twitter.com/eQTQNqhnGW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2024


















