राष्ट्रपति ने किया आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को सम्मानित , बांदा जिले को राष्ट्रपति द्वारा प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला

Voice Of News 24 

22 Oct 2024 22:05 PM

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले को राष्ट्रपति द्वारा प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पूरी जानकारी, पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले को राष्ट्रपति द्वारा प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो जिले के जल संरक्षण और “हर घर नल से जल” योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया। इस सफलता में आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बांदा में जिला कलेक्टर के रूप में कार्य करते हुए जल आपूर्ति और जल संरक्षण परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया।

दुर्गा शक्ति नागपाल ने जल संकट से जूझ रहे बांदा जिले में योजनाओं को सही ढंग से लागू कर हर घर तक नल के माध्यम से जल पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया, जिससे जिले के लोगों को राहत मिली। यह पहल “जल जीवन मिशन” के तहत की गई, जिसका उद्देश्य हर ग्रामीण घर में सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

इस सम्मान से बांदा जिले और प्रशासन की सराहनीय पहल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, और यह अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.