महराजगंज : कूड़ेदान में चीखती-चिल्लाती मिली नवजात बालिका, तरह तरह के उठ रहे सवाल

Voice Of News 24 

22 Oct 2024 16:56 PM

निचलौल (महराजगंज) :

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में कूड़ेदान में एक नवजात बालिका मिली है। बालिका के रोने की आवाज सुन दौड़ते-भागते पहुंचे लोग। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के निचलौल में नवीन मंडी स्थित एक कूड़ेदान में एक नवजात बालिका के मिलने का मामला सामने आया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें कूड़ेदान से रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित निकाला और उसकी चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ दो महिला कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव कन्नौजिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और यह पता लगाया जाएगा कि नवजात शिशु को वहां कैसे छोड़ा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और बालिका की सलामती की कामना की है।
बालिकाओं का स्तर समाज में इतना कम हो गया है कि घर में रहने के बजाय कूड़ेदान मे रखी जा रही बेटियां, कहते हैं बेटी लक्ष्मी की रूप होती है, लेकिन कूड़ेदान में बालिका का मिलना कैसे माना जायेगा बेटियों को लक्ष्मी का रूप, क्योंकि लक्ष्मी का स्थान कूड़ेदान में नहीं मंदिर रूपी घर में होता है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले का जांच-पड़ताल किया जा रहा है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन ऐसी हरकत करने वाले की पर्दाफाश कब-तक करेगी?

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.