सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला ईओ संदीप कुमार की तलाकशुदा पत्नी का शव

Voice Of  News 24 

22 Oct 9:37 AM

सिद्धार्थनगर

सदर कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला का पंखे से लटका शव मिलने से आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 28 वर्षीय महिला अंशु सोनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अंशु सोनी, जो कि इटवा नगर पंचायत के ईओ संदीप कुमार की तलाकशुदा पत्नी थी, पिछले दो महीने से संदीप के साथ रह रही थी, बावजूद इसके कि दोनों का 2022 में तलाक हो चुका था। यह घटना इंदिरा नगर मोहल्ले में घटी, जहां संदीप और अंशु किराए के मकान में रह रहे थे।

संदीप ने शाम के वक्त अंशु को पंखे से लटका देखा और तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की पुष्टि के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक अम्बेडकर नगर के रायबरेली थाना अंतर्गत मिलारिया गाँव के रहने वाले है संदीप कुमार।

 

Siddharthnagar News