Voice Of News 24
20 Oct 2024 20:17 PM
नौतनवां (महराजगंज)
महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आज सेमीफाइनल मुकाबले का फिता काटकर वासिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट महराजगंज द्वारा खेल किया गया प्रारंभ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नौतनवां तहसील अंतर्गत ग्राम सभा बैरवा बनकटवा के टोला मरजादपुर में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सेमीफाइनल मुकाबले का का शुभारंभ वासिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट महराजगंज द्वारा फीता काटकर किया गया। मुकाबला सिद्धार्थनगर व आजादनगर के बीच खेला गया जिसमें आजादनगर महराजगंज की टीम ने 18 अंक प्राप्त किए वहीं जवाब में सिद्धार्थनगर ने 42 अंक अर्जित किया सिद्धार्थनगर ने 24 अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में अपना जगह बनाया
आयोजक समिति में अध्यक्ष मेराज खान, उपाध्यक्ष मजहर खान, कोषाध्यक्ष सहजाद व पूर्व प्रधान बनकटवा मकसूद आलम, महबूब आलम, आकिब खान के संरक्षण में चल रहा है प्रतियोगिता।
इस मैच के निर्णायक मोहम्मद फैज व समसाद राणा ने बखुबी इमानदारी से निर्णायक का कार्य भार संभाला। साथ ही इस मुकाबले में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
महराजगंज: अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारhttps://t.co/V4THRb7Vwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2024























