Voice Of News 24
20 Oct 2024 18:46 PM
बरगदवा (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज में अवैध सामानों की कारोबारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बरगदवा थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध नेपाली मादक पदार्थ (शराब) के साथ गिरफ्तार किया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक बरगदवा थाने की पुलिस चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोक कर जांच पड़ताल करने लगी। जांच-पड़ताल के दौरान व्यक्ति के पास से कुल 35 शीशी अवैध नेपाली मादक पदार्थ (शराब) पुलिस ने बरामद किया।
व्यक्ति की गिरफ्तारी बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकरार से की गई है।
गिरफ्तार व्यक्ति
अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार व्यक्ति का नाम उमेश (40) पुत्र राजा यादव खैरहवा दूबे थाना परसामलिक जनपद महराजगंज का निवासी है।
की गई कार्यवाही
पुलिस ने उमेश यादव को गिरफ्तार करके स्थानीय थाने पर ले गई और पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा 157/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिकारी पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 रवींद्र नारायण मिश्रा और हे0का0 रत्नेश कुमार राव द्वारा चेकिंग के दौरान उमेश को अवैध नेपाली मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है।
करवा चौथ का त्योहार आज, जाने कब निकलेगा चांद, प्रारंभ से संपन्न करने तक का पूरा विधि-विधानhttps://t.co/e4nGSkJlU8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2024























