Voice of News 24
19 Oct 2024 22 : 11 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज के निचलौल कोतवाली में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा किया गया बैठक। संबंधित को किया गया निर्देशित। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को जिले के निचलौल कोतवाली में आगामी दीपावली और छठ पूजा को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के द्वारा विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने संबोधित करते हुए बताया कि भाई-चारे और शांति के साथ त्योहारों को मनाना सबके लिए हितकारी और सुखद है। अपने जनपद का इतिहास शांतिपूर्ण रहा है और आगे इस पर कोई दाग न लगे, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजकों को निर्देशित किया कि जुलूस अथवा विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान डीजे सहित अन्य चीजों का अनुपालन करना उनकी जिम्मेदारी होगी। प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि शासन प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन कड़ाई के साथ कराये। पटाखों का भंडारण की बिक्री रिहायशी क्षेत्र में किसी भी दशा में ना हो।
छठ घाटों की मरम्मत एवं सफाई समय से करा लें।
पुलिस अधीक्षक ने भी दोनों पक्षों को संबोधित करते हुए भाई-चारे के साथ आगामी पर्व को मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है। भ्रामक और आपत्तिजनक खबर पोस्ट करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की फरियाद,110 मामले आए सामने, 10 मामलों का तत्काल किया निपटारा
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2024























