यूपी : रोडवेज बस चालको के खिले चेहरे, दिवाली के अवसर पर मिलेगा ये तोहफा

Voice of News 24

19 Oct 2024 22:22PM

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में रोडवेज बस चालकों को दिवाली तोहफा की जानकारी निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और कंडक्‍टर इस दिवाली पर नई वर्दी में नजर आने वाले हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

यूपी रोडवेज के बस चालकों और परिचालकों के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार रोडवेज बस चालकों और परिचालकों को दिवाली का तोहफा देने जा रही है। रोडवेज बस चालक और परिचालक को नई वर्दी योगी सरकार देने जा रही है। परिवहन निगम जल्‍द ही बस चालकों और परिचालकों को नई वर्दी के लिए रकम सीधे उनके खाते में भेज देगा। इससे हजारों रोडवेज चालक और परिचालक को फायदा मिलेगा।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक परिवहन निगम की ओर से हर दो साल में बस चालकों और परिचालकों को नई वर्दी के लिए पैसा ट्रांसफर किया जाता है। इस बार दिवाली से पहले परिवहन निगम नई वर्दी के लिए पैसा ट्रांसफर करने जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन के 37 हजार चालक और परिचालक को नई वर्दी के लिए 1800 रुपये दिए जाएंगे। इससे योगी सरकार को लगभग 6.70 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एक से दो दिन के अंदर बस चालकों और परिचालकों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। इस खबर से बस कंडक्टर और चालक के चेहरे पर रौनक दिखाई पड़ रही है और खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

 

Voice Of News 24