महराजगंज: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की फरियाद,110 मामले आए सामने, 10 मामलों का तत्काल किया निपटारा

Voice Of News 24 

19 Oct 2024 20:04 PM

महराजगंज

महराजगंज के तहसील निचलौल में डीएम अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के साथ मिलकर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज के तहसील निचलौल में डीएम अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के साथ मिलकर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान दिवस में कुल 110 मामले जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष मामलों के त्वरित और नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद जैसे जटिल मामलों में राजस्व, पुलिस, और संबंधित विभागों की टीमों का गठन कर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से सामान्य प्रकरणों को 48 घंटे के भीतर निपटाने और गंभीरता से मामलों को सुलझाने का निर्देश दिया।

इस कार्यक्रम में एसडीएम निचलौल, सीओ निचलौल, तहसीलदार, और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.