महराजगंज : मासूम बच्ची को डाक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ समय बाद बच्ची की मौत, परिजनों का आरोप

Voice Of News 24

17 Oct 2024 17:46 PM

कोल्हुई( महराजगंज)

जनपद महराजगंज के थाना कोल्हुई अंतर्गत क्षेत्र में एक परिवार ने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल के डाक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम बालिका की मौत हो गई। क्या है? मामले की पूरी जानकारी, पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत एकसड़वा चौराहे के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक 7 वर्षीय मासूम बालिका की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की मौत हुई है।
मौके पर कोल्हुई थाने की पुलिस पहुची हुई हैं,और मोर्चा संभाली हुई है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार कोल्हूई क्षेत्र के एकसड़वा में एक क्लिनिक के डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने से मासूम बच्ची की मौत हो गयी है।जानकारी के अनुसार सोनौली थानाक्षेत्र के कोनघुसरी निवासी महिला संगीता अपनी मासूम बेटी चांदनी उम्र सात वर्ष का इलाज कराने के लिए एकसड़वा स्थित क्लिनिक पर लायी थी।इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की तबियत बिगड़ने लगती है।जब तक परिजन कुछ समझ पाते मासूम अचेत हो जाती है और कुछ ही देर में मौत हो जाती है।मासूम की मौत की सूचना घर वालो को मिलती है तो सब क्लिनिक पहुच कर हंगामा शुरू कर देते है।डॉक्टर पर लापरवाही पूर्वक इलाज का आरोप लगा कर करवाई की मांग करने लगे।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुँची पुलिस भीड़ को शांत करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट भेज दिया।मासूम की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो मासूम का चेहरा देख लोगो के आंख में आँशु आ जा रहेथे।पुलिस आरोपित डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने उठा लायी।एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।परिजनों की तहरीर पर आरोपित डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने की कारवाई की जा रही है

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.