Voice Of News 24
16 Oct 2024 23 :13 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की हालत गंभीर हो गई, जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

निचलौल कोतवाली के अंतर्गत निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित ग्राम सभा ओड़वलिया में एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा घायल को सीएचसी निचलौल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार घायल युवक शमशेर आलम (30) निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा छितौना निवासी बताया जा रहा है।
महराजगंज : मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 16, 2024


















