महराजगंज : ट्रेलर ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर उतार दिया मौत के घाट

Voice Of News 24

16 Oct 2024 22:19 PM

सिंदुरिया (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर गाड़ी ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई। क्या है? मामले की पूरी जानकारी, पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रेलर ने साइकिल सवार 65 वर्षीय सुखारी भारती को टक्कर मार दी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मृतक सुखारी भारती चौक थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नक्शा-बक्शा के टोला हरदी निवासी थे। सेंट्रल बैंक से पैसा निकालने के बाद अपनी साइकिल पर घर लौट रहे थे। जब वह जगदौर के समीप पहुंचे, तभी निचलौल जा रही एक ट्रेलर (बीआर 28 जीबी 1449) ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महराजगंज जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक की बहू सुमित्रा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और ट्रेलर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Maharajganj News