सिद्धार्थनगर : पुलिस ने दो आरोपी को अवैध विस्फोटक पदार्थ के साथ किया गया गिरफ्तार

Voice of News 24 

15 Oct 2024 16:51 PM

ढेबरुआ (सिद्धार्थनगर) 

थाना ढेबरुआ पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त को अवैध विस्फोटक पदार्थ (पटाखा) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में विस्फोटक सामानों को बरामद किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले की थाना ढेबरुआ की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वार्ड न0 05 चट्टी बाजार कस्बा बढनी मे स्थित आर्य मेडिकल स्टोर से 02 नफऱ अभियुक्तगण को भिन्न-भिन्न ब्राण्ड के 08 बोरी अवैध पटाखा (वजन लगभग 50 किग्रा) के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ढेबरुआ पर मु0अ0सं0 153/2024 धारा 5/9(बी) (1) (बी) बिस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त

शुभम कुमार गुप्ता पुत्र ध्रुप कुमार गुप्ता निवासी मुड़िला निकट नवजीवन हास्पिटल बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर और दूसरा सुमित कुमार गुप्ता पुत्र ध्रुप कुमार गुप्ता मुड़िला निकट नवजीवन हास्पिटल बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर निवासी है।

 

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.