मेरठ

मेरठ जनपद में मंगलवार दोपहर एक होटल से 24 वर्षीय युवती के ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते हुए बाहर भागने का मामला सामने आया है। युवती को भागता देख पीछे से आए एक युवक ने सरेराह उसके बाल पकड़कर खींच लिया और उसे गोद में उठाकर जबरन वापस होटल के अंदर ले जाने का प्रयास किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद में मंगलवार दोपहर एक होटल से 24 वर्षीय युवती के ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते हुए बाहर भागने का मामला सामने आया है। युवती को भागता देख पीछे से आए एक युवक ने सरेराह उसके बाल पकड़कर खींच लिया और उसे गोद में उठाकर जबरन वापस होटल के अंदर ले जाने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने युवती को होटल में बंधक बनाकर रखा था। आरोप है कि युवक उस पर दबाव बना रहा था और धमकी देता था कि यदि वह उसकी नहीं हुई, तो वह उसे किसी और की भी नहीं होने देगा।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















