सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देविरिया गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देविरिया गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर और चार ननदों समेत कुल सात ससुरालियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के भादम मुस्तहकम निवासी कुसुम कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कार खरीदने के लिए 3 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया तथा उसके साथ दो बार मारपीट भी की।
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर और चार ननदों समेत सात आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट से संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















