बिजनौर

बिजनौर जनपद में मंगलवार रात 26 गज जमीन के विवाद को लेकर एक सिख युवक की तलवार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में युवक की गर्दन बुरी तरह कट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और तनाव का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद में मंगलवार रात 26 गज जमीन के विवाद को लेकर एक सिख युवक की तलवार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में युवक की गर्दन बुरी तरह कट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और तनाव का माहौल है।
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि वे दोनों साथ में एक रिश्तेदार को खाना देकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के पांच से सात लोगों ने उन्हें रोक लिया और पहले भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।
परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान तीन भाइयों ने तलवार से युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी आधी गर्दन कट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















