सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यकुड़िया टोला पुरैना गांव में धान काटने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यकुड़िया टोला पुरैना गांव में धान काटने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सूर्यकुड़िया टोला पुरैना निवासी संजय मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि धान काटने के विवाद को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और घरेलू सामान की तोड़फोड़ की।
शिकायत के आधार पर चिल्हिया थाना पुलिस ने एक ही परिवार के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ से संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















