भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

Voice  Of News 24 

12 Oct 2024 09:03 PM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी, जबकि जसप्रीत बुमराह उपकप्तान के रूप में टीम में शामिल किए गए हैं। यह टीम लगभग वही है जो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में थी। हालांकि, मोहम्मद शमी, जिनसे उम्मीद थी कि वह इस सीरीज में वापसी करेंगे, टीम का हिस्सा नहीं हैं, और बीसीसीआई ने शमी के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

भारतीय टीम में इन प्रमुख खिलाड़ियों की मौजूदगी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को और रोमांचक बना दिया है, खासकर जसप्रीत बुमराह की उपकप्तानी में।

 तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, आकाश दीप.

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 16 से 20 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु में होगा.

इसके बाद कारवां पुणे पहुंचेगा, जहां दोनों देश 24 से 28 अक्टूबर के बीच सीरीज के दूसरे मैच में भिड़ेंगे.

सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 01 से 05 नवंबर के बीचच मुंबई में खेला जाएगा.

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.