Voice Of News 24
10 Oct 2024 20:56 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी परिसर में फलहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

काल बुधवार को सिद्धार्थनगर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित फलाहार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी विशिष्ट अतिथि विनय वर्मा ने दीप जलाकर मंत्र उपचार कर फलाहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस फलाहार कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी विधायक विनय वर्मा नगर पंचायत उसका अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल व गोविंद माधव क्षेत्र के तमाम व्यक्तियों का स्वागत अभिनंदन किया। माता का प्रतीक चिन्ह देकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा की माता शक्ति की 9 दिन तक पूजा करके शांति प्राप्त किया जाता है और पापी रावण का वध श्री राम ने किया और माता सीता को लंका से लेकर अयोध्या के लिए चले। माता की शक्ति का बड़ा महत्व है। यह केवल फलाहार कार्यक्रम नहीं है अपनी देवी का उपासना का भी दिन है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित विधायक विनय वर्मा ने माता बहनों को प्रणाम किया और आशीर्वाद मांगा।
निचलौल : काॅलेज के छात्राओं द्वारा मां महागौरी की स्तुति के साथ नौ रूपों की निकली गई झांकियांhttps://t.co/48zI8n3Jdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2024























