Voice Of News 24
19 Sep 2024 23:42 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में चल रहे हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने पत्र-लेखन कार्यशाला का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में चल रहे हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने पत्र-लेखन कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सत्येन्द्र कुमार दुबे ने कहा कि हिंदी पखवाड़े के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजभाषा हिंदी के प्रति अनुराग तथा गर्व-भाव पैदा करना, उसके प्रयोग में दक्ष बनाना तथा लेखन-कौशल का विकास करना है।
कब मनाया जाता है
हिन्दी पखवाड़ा, हर साल 14 सितंबर से 28 सितंबर या 1 सितंबर से 14 सितंबर के बीच मनाया जाता है. हिन्दी पखवाड़े का मकसद, राजभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इस दौरान कई तरह के आयोजन किए जाते हैं, जैसे कि: हिन्दी कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, कवि सम्मेलन, संगोष्ठियां, राजभाषा सम्मेलन
संयोजक प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि पत्र-लेखन की महत्ता आज भले घटी है पर आवश्यकता आज के डिजिटल दौर में भी हमें विभिन्न स्तरों पर पड़ती है। पत्र-लेखन के अनेक प्रकार हैं और उन सबकी अपनी-अपनी प्रविधि है। अच्छे पत्र-लेखन के लिए सही प्रारूप का ही ज्ञान होना चाहिए और सही भाषा भी आनी चाहिए। इस दौरान डॉ. हृदयकांत पांडेय, डाॅ. अब्दुल हफीज, डॉ. जयसिंह यादव, अतुल उपाध्याय, दीपक, शुभम कुमारी, कुमकुम, दीप्ति, राहुल और राजेश मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर :डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षाhttps://t.co/PvFh6vgkUy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2024













