जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा एनएचएआई 24 गोरखपुर–सोनौली और रेलवे लाइन घुघली–नौतनवां वाया महराजगंज राजमार्ग निर्माण के संदर्भ में की गई समीक्षा बैठक

Voice Of News 24 

22 Aug 2024 23:28 PM

महराजगंज 

आज गुरूवार को जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा हुए समीक्षा बैठक में किन मुद्दों पर हुआं गहनता से विचार? कौन-कौन से पदाधिकारी रहें मौजूद? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गुरुवार 22 अगस्त को जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा एनएचएआई–24 गोरखपुर–सोनौली और रेलवे लाइन घुघली–नौतनवां वाया महराजगंज राजमार्ग निर्माण के संदर्भ में समीक्षा बैठक की गई।

 

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिकर भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाने, टूटे हुए मकानों का मूल्यांकन, वृक्षों के कटान आदि के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उन्होंने प्रतिकर भुगतान के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। नौतनवा तहसील कुंसेरवा में मुआवजा वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुआवजा वितरण को तेज करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। अनुनय झा ने कहा कि जो मामले आर्बिट्रेशन में हैं, उनमें तहसीलदार आख्या को सुनिश्चित कराएं। पेड़ों की कटान हेतु उन्होंने वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम गठित कर मूल्यांकन करवाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने एक्सईएन सिंचाई प्रथम व द्वितीय और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को रेलवे को आवश्यक एनओसी उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया। रेलवे लाइन के क्षेत्र में आने वाले भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु मूल्यांकन के लिए पीडब्ल्यूडी और रेलवे की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया गया। और मूल्यांकन को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपभूमि अध्यापति अधिकारी/एसडीएम मदन मोहन वर्मा, नौतनवां और फरेंदा के एसडीएम व तहसीलदार,एनएचएआई व रेलवे के पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.