हापुड़: निकाह के लिए ‘फर्जी सिपाही’ बना होमगार्ड, दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज

हापुड़

हापुड़ जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ततारपुर में एक विवाहिता के साथ धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ततारपुर में एक विवाहिता के साथ धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। निकाह करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का फर्जी सिपाही (कांस्टेबल) बने एक होमगार्ड और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी होमगार्ड पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है।

शादी में खर्च हुए थे 60 लाख रुपये, बाद में खुला राज
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम अठसैनी निवासी दानिश ने देहात थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन गुलजार का निकाह 19 नवंबर 2023 को ततारपुर निवासी अफजाल के साथ हुआ था। निकाह के समय अफजाल ने खुद को यूपी पुलिस में सिपाही बताया था, जिसके झांसे में आकर लड़की पक्ष ने हैसियत से बढ़कर करीब 60 लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। हालांकि, निकाह के बाद पीड़िता को पता चला कि अफजाल सिपाही नहीं, बल्कि महकमे में एक होमगार्ड है।

दहेज के लिए प्रताड़ना और जानलेवा हमला
आरोप है कि सच्चाई सामने आने और दहेज के लालच में पति अफजाल व उसके परिजनों ने गुलजार को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना का सिलसिला यहीं नहीं रुका, आरोपियों ने विवाहिता पर जानलेवा हमला भी किया।

पुलिस के शिकंजे से दूर आरोपी
विवाहिता के भाई दानिश की तहरीर पर देहात थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी पति अफजाल और उसके परिजनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी होमगार्ड इस समय पुलिस की गिरफ्त से दूर है, लेकिन उसकी और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.