सिद्धार्थनगर : नाले में नहाते समय बच्चे के साथ हुआ हादसा, डूबने के कारण हुई मौत

Voice Of News 24 

20 Aug 2024 23:01 PM

इटवा (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा थाना अन्तर्गत ग्राम बढ़या निवासी 15 वर्षीय बालक की अकड़ारी नाला में डूबने से मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़या निवासी 15 वर्षीय संजय पुत्र स्व. रामनाथ मंगलवार दोपहर बाद विद्यालय से घर वापस आते समय रास्ता में दोस्तों के साथ अकड़ारी नाला में नहाने चला गया। और नहाते समय उसका पैर फिसल गया तथा वह गहरे पानी में चला गया। और डूबने लगा। उसे डूबता देख नाला के किनारे खडे़ अन्य बच्चों के शोर करने पर आस-पास में मौजूद लोग पानी में कूद कर उसे बचाने का प्रयास किया और उसे बाहर निकाल लिया। और इलाज हेतु उसे अस्ताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। इस लिए पंचनामा कर लाश परिजन को सौंप दिया गया है।

 

Siddharthnagar news

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]